Some Important Facts About Carbon in Hindi (कार्बन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य)

आर्टिकल शेयर करें

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका जानकारी ज़ोन में जहाँ हम विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, अर्थव्यवस्था, ऑनलाइन कमाई तथा यात्रा एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों से महत्वपूर्ण तथा रोचक जानकारी आप तक लेकर आते हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे कार्बन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों (Some Important Facts About Carbon in Hindi) के बारे में और जानेंगे क्यों कार्बन जीवन के आधारभूत तत्वों में से एक है।

कार्बन (Carbon)

कार्बन प्रकृति में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है इसकी खोज 1789 में एंटनी लैवोजियर ने की। आवर्त सारणी में छठे स्थान पर पाए जाने वाले इस तत्व का परमाणु 6 इलेक्ट्रॉन, 6 प्रोटॉन तथा 6 न्यूट्रॉन से मिलकर बना होता है। कार्बन प्रकृति में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शुद्ध एवं अपने यौगिकों के रूप में मिलता है। हमारे द्वारा प्रयोग किये जाने वाले जीवाश्म ईंधन कार्बन से बने होते हैं। कार्बन ऑक्सीजन से क्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनाता है जो कि एक ग्रीन हाउस गैस है अर्थात यह सूर्य से आने वाली ऊष्मा को सोख लेती है तथा पृथ्वी का तापमान संतुलित करती है।

जीवन के लिए महत्वपूर्ण क्यों?

कार्बन जीवन के लिए बेहद खास है। हमारे शरीर का लगभग 18.5 फीसदी हिस्सा कार्बन से बना होता है वहीं पेड़ पौधों की बात करें तो इनमें 45 फीसद तक कार्बन होता है। हमारे शरीर में पाया जाने वाला कार्बन अपने यौगिकों के रूप में पाया जाता है। उदाहरण के तौर पर प्रोटीन, ग्लूकोज, वसा सभी कार्बन के यौगिक हैं। इसके अतिरिक्त कार्बन डाइऑक्साइड गैस भी सम्पूर्ण जीवन चक्र के लिए महत्वपूर्ण है। पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उपयोग भोजन बनाने के लिए करते हैं और इस क्रिया में ऑक्सीजन गैस मुक्त करते हैं जो सभी प्राणियों के लिए आवश्यक है। यह प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण कहलाती है।

carbon cycle
कार्बन चक्र / सौ. By Kevin Saff Wikipedia

कार्बन से जुड़े कुछ अन्य तथ्य

  1. चूँकि प्रत्येक जीवित प्राणी में कार्बन पाया जाता है अतः कार्बन जैविक रसायन का आधार है।
  2. कार्बन के नाम की उत्पत्ति लेटिन ‘कार्बो’ से हुई जिसका अर्थ चारकोल होता है। 
  3. कार्बन पूरी आवर्त सारणी में हाइड्रोजन के बाद सबसे अधिक यौगिक बनाने वाला तत्व है। इसलिए इसे King of Elements भी कहा जाता है।
  4. हालाँकि कार्बन अधातु है बावज़ूद इसके कार्बन का एक अपररूप ग्रेफाइट विद्युत का सुचालक होता है।
  5. सबसे कठोर पदार्थ हीरा तथा मुलायम पदार्थ ग्रेफाइट दोनों कार्बन के ही रूप हैं।
  6. कार्बन सम्पूर्ण ब्रह्मांड में पाए तत्वों में चौथा सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है। जबकि इससे पूर्व के तीन हाइड्रोजन, ऑक्सीजन तथा हीलियम हैं।
  7. जीवन चक्र के लिए महत्वपूर्ण कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्लोबल वार्मिंग के लिए भी उत्तरदाई है। इसके अत्यधिक उत्सर्जन से पृथ्वी साल दर साल गर्म हो रही है। 
  8. कार्बन का एक समस्थानिक कार्बन-14 रेडियोसक्रिय तत्व है जिसका प्रयोग जीवाश्मों की आयु ज्ञात करने में किया जाता है। यह प्रक्रिया कार्बन डेटिंग कहलाती है। 
  9. कार्बन एक ऑक्सीजन परमाणु के साथ क्रिया कर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस (CO) बनाता है जो प्राणियों के लिए जानलेवा होती है।
  10. कार्बन का गलनांक एवं क्वथनांक सबसे उच्च क्रमशः 3,550 तथा 3,825 डिग्री सेल्सियस होता है।

उम्मीद है दोस्तो आपको ये लेख (Some Important Facts About Carbon in Hindi) पसंद आया होगा टिप्पणी कर अपने सुझाव अवश्य दें। अगर आप भविष्य में ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ते रहना चाहते हैं तो हमें सोशियल मीडिया में फॉलो करें तथा हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें एवं इस लेख को सोशियल मीडिया मंचों पर अपने मित्रों, सम्बन्धियों के साथ साझा करना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *