भारतीयों के लिए वीजा फ्री देश | Visa Free Countries in Hindi

आर्टिकल शेयर करें

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका जानकारी ज़ोन में जहाँ हम विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, अर्थव्यवस्था, ऑनलाइन कमाई तथा यात्रा एवं पर्यटन जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों से रोचक तथा उपयोगी जानकारी आप तक लेकर आते हैं। दोस्तो अगर आप शौक रखते हैं दुनियाँ घूमने का तो ये लेख आपके लिए है। (Visa Free Countries in Hindi)

हम अपनी यात्रा वाली श्रेणी में आगामी तीन लेखों में भारतीयों के लिए वीजा फ्री देश, ई-वीजा की सुविधा देने वाले देश तथा वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देने वाले तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण देशों के बारे में आपको बताएंगे। अपने पहले लेख में आज हम चर्चा करेंगे 10 ऐसे देशों के बारे में जहाँ जाने के लिये यदि आप भारतीय पासपोर्ट धारक हैं तो आपको वीजा लेने की आवश्यकता नहीं है।

मॉरीशस (Mauritius)

मॉरीशस अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणपूर्व में 900 किलोमीटर की दूरी पर हिन्द महासागर में स्थित खूबसूरत द्वीपीय देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 2,040 वर्ग किलोमीटर है। देश की जनसंख्या तकरीबन 13 लाख है जिनमें 52 फीसदी हिन्दू, 27 फीसदी ईसाई तथा 15 फीसदी इस्लाम को मानने वाले हैं यहाँ का संस्कृतिक, सामाजिक तथा धार्मिक स्वरूप देखकर इसे छोटा भारत कहा जा सकता है। यहाँ अंग्रेज़ी, फ्रेंच तथा हिंदी भाषाएं बोली जाती है।

Mauritius : Visa Free Countries in Hindi
मॉरीशस

मॉरीशस 1968 में अंग्रेजों से स्वाधीन हुआ तथा 1992 में एक गणराज्य के रूप में उभरा। मॉरीशस भारतीय नागरिकों को 60 दिनों तक बिना वीजा के देश में यात्रा करने की सुविधा देता है। पर्यटन की बात करें तो यहाँ के सफेद रेत युक्त अनेकों खूबसूरत बीच स्थित हैं जिन्हें देखने हज़ारों सैलानी प्रतिवर्ष यहाँ आते हैं, इसके अतिरिक्त आधे से अधिक आबादी हिन्दू होने के कारण यहाँ हिन्दू मंदिर भी अधिक संख्या में हैं।

भूटान (Bhutan)

भूटान दक्षिण एशिया तथा हिमालय में बसा एक छोटा सा देश है। भूटान चीन तथा भारत के मध्य में एक भूमि आबद्ध देश है। धार्मिक तथा संस्कृति रूप से यह तिब्बत के करीब है। देश का उत्तरी हिस्सा हिमालय की ऊँची चोटियों से घिरा है जिनमें कुछ चोटियाँ 7000 मीटर से भी ऊँची हैं। देश की अधिकांश आबादी मध्य भाग में निवास करती है। भूटान का दक्षिणी हिस्सा कम ऊँचा तथा कृषि की दृष्टि से उपजाउ है।

Visa Free Countries in Hindi : Bhutan
भूटान

यहाँ की जनसंख्या 7.71 लाख है। भूटान दुनियाँ का सबसे खुशहाल देश है तथा यहाँ की संस्कृतिक, धार्मिक तथा सामाजिक स्थिति में बाहरी प्रभाव न पड़े इसलिए भूटान दुनियाँ से खुद को अलग रखता आया है, इसी के चलते यहाँ विदेशी लोगों का प्रवेश बहुत हद तक नियंत्रित है। भारतीय नागरिक अधिकतम 7 दिनों तक बिना वीजा के भूटान में निवास कर सकते हैं। यहाँ का आधिकारिक धर्म बौद्ध धर्म है इसके अतिरिक्त लगभग 25% आबादी हिन्दू धर्म की अनुयायी है, ये हिन्दू मूलतः नेपाली हैं। पर्यटन स्थलों में भूटान की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फीले पहाड़, बौद्ध मोनेस्ट्री आदि मुख्य हैं।

हाँगकाँग (Hong Kong)

होंग कोंग एशिया में स्थित एक अर्ध संप्रभु देश या चीन का विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। इसके उत्तर में चीन का गुआंगडोंग प्रान्त तथा अन्य तीनों ओर से दक्षिण चीन सागर स्थित है। 1997 में ब्रिटेन से आज़ाद होने के बाद होंग कोंग ने चीनी अधिपत्य स्वीकार लिया किन्तु यह शर्त भी रखी कि चीन एक देश दो नीति को अपनाए। इसी के तहत होंग कोंग को उच्च स्तर की स्वायत्तता प्राप्त है। होंग कोंग की अपनी मुद्रा, अपना कानून, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास नियंत्रण तथा न्याय व्यवस्था आदि हैं। यहाँ आप 14 दिनों तक बिना वीजा (Visa Free Countries in Hindi) के यात्रा कर सकते हैं।

Hong Kong : Visa Free Countries in Hindi
हाँग काँग

इसके अतिरिक्त होंग कोंग वैश्विक महानगर तथा वित्तीय केंद्र होने के साथ एक विकसित अर्थव्यवस्था भी है। 2,755 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले इस क्षेत्र की आबादी तकरीबन 75 लाख है। यहाँ के मुख्य पर्यटन के केंद्रों में यहाँ की लग्जरी जीवनशैली, विक्टोरिया हिल, स्टार फेरी, बौद्ध मूर्ति, वोंग ताई सिंग मंदिर, ओसियन पार्क आदि शामिल हैं।

सर्बिया (Serbia)

सर्बिया दक्षिण पूर्वी यूरोप में स्थित एक बाल्कन देश है। 17,818 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की राजधानी बेलग्रेड एवं आबादी लगभग 88 लाख है, अधिकांश जनसंख्या ईसाई धर्म को मानने वाली है। इसकी सीमाएं पूर्व में रोमानिया तथा बुल्गारिया से पश्चिम में मोंटेनेग्रो तथा अल्बानिया से उत्तर में हंगरी से तथा दक्षिण में मेसेडोनिया तथा क्रोएशिया से मिलती हैं हैं।

Serbia
सर्बिया

इस देश का अपना ऐतिहासिक महत्व भी है प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत में सर्बिया ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यहाँ भारतीय नागरिक एक वर्ष की अवधि के दौरान 30 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। पर्यटन की दृष्टि से यह देश बहुत खूबसूरत है, यहाँ के पर्यटन के मुख्य केंद्रों में राजधानी बेलग्रेड,  Nis, Devil’s Town, Kopaonik National Park, Prizren, Derdap National Park, Studenica Monastery, Zlatibor आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

सेनेगल (Senegal)

Senegal
सेनेगल

सेनेगल अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित एक देश है। इसको यह नाम सेनेगल नदी के नाम पर दिया गया है। सेनेगल का क्षेत्रफल 197,000 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या 1.59 करोड़ है। पूर्व में यह देश फ्रांस के एक उपनिवेश था यही कारण है कि यहाँ की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। यह देश भारतीय नागरिकों को 90 दिन तक बिना वीजा के सेनेगल में रहने की सुविधा उपलब्ध करता है। यहाँ के दर्शनीय स्थलों में Dakar, Goree Island, Pink Lake,  Ziguinchor, Saloum Delta National Park, Touba आदि मुख्य हैं।

सेंट विन्सेंट (St. Vincent)

St. Vincent
सेंट विन्सेंट

सेंट विंसेंट कैरिबियन द्वीप समूह में स्थित एक छोटा सा द्वीपीय देश है। इसका क्षेत्रफल 343 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या 1 लाख के करीब है। सेंट विन्सेंट में भारतीय नागरिक 30 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। पर्यटन के मुख्य केंद्रों में यहाँ के समुद्र तट , Bequia, Petit St. Vincent, Palm Island, Kingstown, St. Vincent Botanical Gardens, Leeward Island आदि शामिल हैं।

मालदीव (Maldives)

Malvid
मालदीव

मालदीव भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह अनेक छोटे छोटे प्रवाल द्वीपों से मिलकर बना है। जिनका कुल क्षेत्रफल 90,000 वर्ग किलोमीटर है। मालदीव की राजधानी तथा इसका सबसे बड़ा शहर माले है। जनसंख्या तथा क्षेत्रफल के लिहाज से ये एशिया का सबसे छोटा देश है। भारतीय नागरिक मालदीव में अधिकतम 90 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। पर्यटन के मुख्य स्थलों की बात करे तो Malé Atoll, Sun Island, Banana Reef,  HP Reef,  Utheemu Ganduvaru, Majeedhee Magu, National Museum आदि शामिल हैं।

ग्रेनेडा (Grenada)

Grenada
ग्रेनेडा

ग्रेनेडा कैरिबियन सागर के दक्षिण पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश है। इसका क्षेत्रफल 344 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या लगभग सवा लाख के करीब है। देश का मुख्य शहर तथा राजधानी सेंट जॉर्ज है। ग्रेनेडा में आप तीन महिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। यहाँ के मुख्य पर्यटन के केंद्रों में खूबसूरत समुद्र तट, सेंट जॉर्ज शहर, Underwater Sculpture Park,  Fort Frederick, Fort George, Carenage, Morne Rouge Bay, La Sagesse,  Levera National Park आदि शामिल हैं।

डोमिनिका (Domenica)

Domenica : Visa Free Countries in Hindi
Domenica : Visa Free Countries in Hindi

डोमेनिका दक्षिणी अमेरिका में कैरिबियन का एक द्वीपीय देश है। यहाँ का मुख्य शहर तथा राजधानी रोसेउ में स्थित है। यह देश 750 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जिसकी जनसंख्या लगभग 71293 है। डोमेनिक 1978 में ब्रिटेन से स्वाधीन हुआ। यह देश भारतीय नागरिकों को 6 महिनों तक बिना वीजा (Visa Free Countries in Hindi) के यात्रा करने की सुविधा देता है। यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थलों में Roseau, Morne Trois Pitons National Park, Boiling Lake, Trafalgar Falls, Cabrits National Park, Champagne Reef आदि शामिल हैं।

बारबाडोस (Barbados)

बारबाडोस कैरेबियन में स्थित एक देश है। इसको अंग्रेजों ने अफ्रीका तथा भारत से गन्ना उत्पादन के लिए लाए गए मज़दूरों की सहायता से आबाद किया। बारबाडोस का क्षेत्रफल 430 वर्ग किलोमीटर है। इसके पश्चिम में सेंट विंसेंट तथा दक्षिण में त्रिनिदाद तथा टोबेगो देश स्थित हैं। बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन है। देश की कुल आबादी लगभग 2.87 लाख है।

Barbados : Visa Free Countries in Hindi
Barbados: Visa Free Countries in Hindi

यदि आप भारतीय पासपोर्ट धारक हैं तो  बारबाडोस में अधिकतम 90 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। यहाँ के मुख्य पर्यटन केंद्रों में राजधानी ब्रिजटाउन, विभिन्न सुंदर समुद्र तट , Animal Flower Cave,  St. Nicholas Abbey, Barbados Wildlife Reserve,  Farley Hill National Park, Andromeda Botanic Gardens आदि मुख्य हैं।

उम्मीद है दोस्तो आपको ये लेख (Visa Free Countries in Hindi) पसंद आया होगा टिप्पणी कर अपने सुझाव अवश्य दें। अगर आप भविष्य में ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ते रहना चाहते हैं तो हमें सोशियल मीडिया में फॉलो करें तथा हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *