विज्ञापन

UMANG App Full Form: UMANG एप क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

आर्टिकल शेयर करें
UMANG App Kya Hai: भारत सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने दूसरे शब्दों में सरकारी काम-काज को डिजिटल रूप में आम जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक मोबाइल एप तथा वेब पोर्टल की शुरुआत करी गई है, जिसका नाम "UMANG" रखा गया है। UMANG की फुल फॉर्म या पूरा नाम "Unified Mobile Application for New-age Governance" है। 

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे एक और नए लेख में, आज इस लेख के माध्यम से हम भारत सरकार द्वारा लॉन्च किये गए UMANG App के संबंध में विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं जिसके अंतर्गत हम UMANG App Full Form in Hindi, UMANG App Kya Hai? UMANG App क्या काम करता है? UMANG App का इस्तेमाल कैसे करें? उमंग एप से क्या क्या कर सकते हैं? उमंग ऐप में कितनी सेवाएं उपलब्ध हैं? उमंग रजिस्ट्रेशन क्या है? जैसे कई महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश करेंगे।

UMANG App क्या है?

इसमें कोई संदेह नहीं है कि, वर्तमान में हम एक Digital दौर में जी रहे हैं, Technology आज के समय में सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्रों में आमूल-चूल बदलाव का एक महत्वपूर्ण टूल बनते जा रही है और इसी टूल का फायदा उठाते हुए सरकारें भी अपनी शासन प्रणाली (Governance) को Digital रूप में पेश कर रही हैं जिसे ई-गवर्नेंस का नाम दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि, ई-गवर्नेंस का आशय Electronic Governance से है, यह एक ऐसी अवधारणा है, जिसमें सरकारों द्वारा सार्वजनिक सेवाओं में नागरिक सहभागिता को बढ़ाने, उन्हें सुव्यवस्थित कर पारदर्शी बनाने तथा सरकारी तंत्र के कुशल संचालन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन

गवर्नेंस के डिजिटल रूप यानी e-Governance को ध्यान में रखते हुए ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा साल 2017 में UMANG App की शुरुआत करी। UMANG जिसका पूरा यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) है समय के साथ Digital Governance के तौर पर एक गेम-चेंजर के रूप में उभरा है। बता दें कि, UMANG App केंद्र तथा राज्य सरकारों की विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने के लिए देश के नागरिकों को एक एकीकृत मंच प्रदान करता है।

UMANG App क्या काम करता है?

केंद्र की मोदी सरकार साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही भारत को डिजिटल भारत (Digital India) बनाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया है और इसका सबसे अहम उदाहरण सरकार द्वारा गवर्नेंस को Digital बनाने के लिए किया गया सराहनीय कार्य है। e-Governance के क्षेत्र में केंद्र सरकार की एक बेहतरीन और महत्वाकांक्षी पहल उमंग (UMANG) पोर्टल की शुरुआत है, जिसके अंतर्गत UMANG App और UMANG Web शामिल हैं।

UMANG App Kya Hai

UMANG App के माध्यम से कोई भी व्यक्ति केंद्र सरकार के 155 विभागों तथा विभिन्न राज्य सरकारों के करीब 161 विभागों (कुल 316 विभागों) द्वारा प्रदान करी जाने वाली क्रमशः 893 एवं 825 सेवाओं (कुल 1718 सेवाओं) का लाभ सिर्फ एक स्मार्टफोन एप्लीकेशन के माध्यम से उठा सकता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक तकरीबन 5.5 करोड़ यूजर UMANG App से जुड़ चुके हैं और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ डिजिटल रूप में एक एप का इस्तेमाल कर ले रहे हैं।

विज्ञापन

UMANG App की विशेषताएं

UMANG एप की विशेषताओं की बात करें तो यह कई मायनों में खास है इसे इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि, देश का आम नागरिक भी इसका इस्तेमाल कर सरकरों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाएं का लाभ ले सकता है। UMANG एप की कुछ मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

अलग-अलग सेवाएं एक प्लेटफ़ॉर्म: उमंग एप (UMANG App) की सबसे खास बात यह है कि यहाँ आपको अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग Apps डाउनलोड करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है, केंद्र सरकार के किसी मंत्रालय से लेकर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली छोटी-बड़ी सभी सरकारी सेवाओं को इस एप्लीकेशन का माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेवाएं की उपलब्धता: UMANG App का इस्तेमाल कर आप सभी सेवाओं को एक स्थान पर तो पा ही सकते हैं इसके साथ ही सरकारी सेवाओं की जो रेंज यह Portal प्रदान करता है उसके बाद आपको किसी भी सरकारी सेवा के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं रह जाती। PAN कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी कार्ड, राशन कार्ड आदि से जुड़ा कोई काम हो, लोक शिकायतों का निवारण हो, EPF, NPS, सामाजिक पेंशन से जुड़ा काम हो या किसी भी प्रकार का अन्य काम UMANG App में आप 1700 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ डिजिटल रूप में ले सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

आसान एवं सुविधाजनक इंटरफ़ेस: UMANG App का बेहद आसान एवं सुविधाजनक इंटरफ़ेस इसकी एक अन्य विशेषता है जिसने करोड़ों यूजर्स का इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया है। यह Mobile App एवं Web Portal हिन्दी, English समेत तकरीबन 13 भाषाओं में उपलब्ध है जो इसकी पहुँच को देश के कोने-कोने तक सुनिश्चित करता है। इसके साथ ही इस एप को इस्तेमाल करना भी बेहद आसान और सुविधाजनक है। UMANG App में शुरुआत में बने Search Bar के माध्यम से आप डेढ़ हजार से अधिक सेवाओं में से किसी को भी सर्च कर सकते हैं।

डेटा की सुरक्षा: जब बात डिजिटल रूप में Services प्राप्त करने की हो तो डेटा की सुरक्षा एक अहम मुद्दा बन जाता है किन्तु UMANG एप के साथ आपको इसकी चिंता करने की आवश्यकता लगभग न के बराबर है, भारत सरकार की एप होने के चलते यहाँ आपका डेटा पूर्ण रूप से सुरक्षित रहता है इसके साथ ही यहाँ आप बिजली, पानी आदि के बिलों समेत किसी भी सरकारी सेवा के लिए सुरक्षित भुगतान भी कर सकते हैं।

UMANG App में मिलने वाली सेवाएं

UMANG App क्या है और इसका क्या इस्तेमाल है हमनें ऊपर चर्चा करी आइए अब कुछ मुख्य सेवाओं को देखते हैं जो UMANG एप के माध्यम से आप नागरिकों को प्रदान करी जा रही हैं-

स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं: UMANG एप के माध्यम से आप केंद्र तथा राज्यों द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, जन औषधि परियोजना आदि का लाभ ले सकते हैं।

शिक्षा से जुड़ी सेवाएं: इसके तहत आप AICTE, SSC, UGC, विद्या लक्ष्मी पोर्टल, स्किल इंडिया, समग्र शिक्षा, NDL, NTA, ISRO, सीएसआईआर, INSPIRE, ICCR, ICMR तथा सीबीएसई समेत विभिन्न राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान करी जाने वाली लगभग सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन

e-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं: e-District के माध्यम से आप अपने राज्य के जिला प्रशासन द्वारा प्रदान करी जाने वाली विभिन्न सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थाई निवास, सामाजिक पेंशन आदि से जुड़ी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

किसानों से जुड़ी सेवाएं: विभिन्न राज्यों तथा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आप UMANG एप के माध्यम से ले सकते हैं, इन योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि, m-Kisan Portal, पशुओं से जुड़ी सेवाएं आदि शामिल हैं।

वित्तीय सेवाएं: UMANG एप का इस्तेमाल का आप सैकड़ों तरह की वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल भी कर सकते हैं इनमें विभिन्न EPF, NPS, क्रेडिट स्कोर, PAN कार्ड, अटल पेंशन, ई-लाभार्थी पोर्टल, ई-श्रम पोर्टल, ESIC, NSAP, श्रम योगी मानधान योजना तथा वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना जैसी सेवाएं शामिल हैं।

कानून और पुलिस से जुड़ी सेवाएं: उमंग एप के माध्यम से आप विभिन्न कानूनी सेवाओं का भी उपयोग कर सकते हैं जिनमें CISF, ई-न्यायालय, NCRB समेत विभिन्न राज्यों के पुलिस विभाग से जुड़ी कई सेवाएं शामिल हैं।

UMANG App में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आइए अब जानते हैं यदि आप भी UMANG App का इस्तेमाल करते हुए ऊपर बताई गई विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ अपने फोन के माध्यम से लेना चाहते हैं तो किस प्रकार Registration कर सकते हैं-

Step-1 UMANG एप में Registration करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से UMANG App Install करें या web.umang.gov.in पर विजिट कर ऊपर बने Login/Register वाले बटन पर क्लिक करें।

Step-2 अब अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और उस पर प्राप्त OTP को दर्ज कर Register वाले बटन पर क्लिक कर दें जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

UMANG App Kya Hai

Step-3 इसके बाद आपको भविष्य में एप में लॉगिन करने के लिए एक MPIN बनाना होगा उसे बनाने के बाद आप UMANG App में अपने डैशबोर्ड में लॉगिन कर पाएंगे। यहाँ आपको विभिन्न विभाग, सरकारी एवं गैर-सरकारी सस्थान दिखाई देंगे जिन पर क्लिक कर आप उनसे जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीद है दोस्तों UMANG App से जुड़ा हमारा ये लेख आपको पसंद आया होगा जिसमें हमनें UMANG App Kya Hai? उमंग एप कैसे काम करता है तथा UMANG App में रजिस्ट्रेशन कैसे करें समेत इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए हैं। आप अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेन्ट कर दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *