मानव शरीर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts about Human Body)

आर्टिकल शेयर करें

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका जानकारी ज़ोन में जहाँ हम विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, अर्थव्यवस्था, ऑनलाइन कमाई तथा यात्रा एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों से महत्वपूर्ण तथा रोचक जानकारी आप तक लेकर आते हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे मानव शरीर से जुड़े 25 दिलचस्प तथ्यों (Some Interesting Facts about Human Body in Hindi) के बारे में, जो मानव शरीर के प्रति आपका नज़रिया बदल देंगे।

मानव शरीर से जुड़े रोचक तथ्य

1) हमारा शरीर प्रतिदिन औसतन 1 लीटर लार का उत्पादन करता है। सामान्य मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल में 2 स्वीमिंग पूल जितनी लार का उत्पादन करता है।

2) मनुष्य के फेफड़ों का पृष्ठ क्षेत्रफल 1 टेनिस के मैदान के बराबर होता है।

3) मानव शरीर का एक मात्र अंग कॉर्निया सीधे वायुमंडल से ऑक्सीजन ग्रहण करता है।

4) मानव मष्तिष्क लगभग 86 अरब न्यूरॉन कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। 

5) हमारा ह्रदय पूरे जीवनकाल के दौरान तकरीबन 182 मिलियन लीटर खून को पम्प करता है। इसके अतिरिक्त ह्रदय की शक्ति की बात करें तो यह इतना शक्तिशाली पम्प है कि, खून को 30 फुट की ऊँचाई तक खींच सकता है।

6) हमारे शरीर का कुल रक्त हमारे भार का आठ प्रतिशत है।

7) हमारे शरीर की समस्त रक्त वाहिनियों की लंबाई देखी जाए तो यह लगभग 1लाख किलोमीटर लंबी होगी। 

8) शरीर की 80 फीसदी ऊष्मा हमारे सिर के रास्ते से बाहर निकलती है।

9) हमारे शरीर में पानी की 1% कमी होने पर हमें प्यास का अनुभव होता है, 5% कमी होने पर बेहोशी तथा 10% कमी होने पर मृत्यु हो जाती है।

10) शरीर का 99 फीसदी कैल्शियम हमारे दाँतों में होता है। इसके अतिरिक्त केवल दाँत हमारे शरीर का वह हिस्सा हैं जो खुद की मरम्मत करने में सक्षम नहीं होते। अतः दाँतों का ध्यान रखना हमारे लिए बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : विस्तार से समझें मानव शरीर, इसकी संरचना तथा इसके विभिन्न तंत्रों एवं कार्यप्रणाली के बारे में

11) हमारे पूरे जीवनकाल में हमारे सम्पूर्ण शरीर की त्वचा लगभग 1000 बार बदलती है।

12) तंत्रिका तंत्र द्वारा सूचनाओं का आदान प्रदान 70 से 100 मीटर प्रति सेकेंड की दर से होता है।

13) हमारे मुँह में तकरीबन 60 लाख बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं।

14) हमारी आँखे 10 मिलियन अलग अलग रंगों को पहचानने में सक्षम हैं।

15) हमारी जीभ में 2000 से 8000 के बीच स्वाद कलिकाएं (Taste buds) मौजूद होती है जो 60 वर्ष की आयु के बाद लगभग आधी रह जाती हैं।

16) हमारी आँखों का आकार जन्म से मृत्यु तक समान रहता है, जबकि नाक और कान जीवनपर्यंत वृद्धि करते रहते हैं।

17) हम स्वशन के रूप में प्रति दिन लगभग 11 हज़ार लीटर वायु ग्रहण करते हैं।

18) इस वाक्य को पढ़ने के दौरान आपके शरीर में तकरीबन 2.5 करोड़ नई कोशिकाएं निर्मित हो चुकी होंगी।

19) हमारे शरीर की सबसे बड़ी और मजबूत हड्डी फीमर (जांघ की हड्डी) होती है। यह हमारे वजन से 30 गुना अधिक वजन उठा सकने में सक्षम होती है।

20) शरीर में सबसे मजबूत मांशपेशी जबड़े की होती है।

21) हमारी आँखों द्वारा रेटिना पर बनी छवि वास्तविक एवं उल्टी होती है, जिसे दिमाग द्वारा सीधा किया जाता है। किसी नवजात को उसके दिमाग के विकसित होने तक दुनियाँ उल्टी दिखाई देती है।

22) हमारी आँखों का लेंस 576 मेगापिक्सल का होता है।

23) हमारी नाक 1 ट्रिलियन विभिन्न गंधों को पहचान सकती है।

24) हमारे शरीर में 3इंच लम्बा नाखून बनाने लायक लोहा, 900 पेंसिल बनाने लायक कार्बन, किसी सामान्य कुत्ते में मौजूद सभी पिस्सुओं को मारने लायक सल्फर तथा 7 साबुन की टिकिया बनाने लायक वसा मौजूद होती है।

25) अद्वितीय फिंगरप्रिंट के समान प्रत्येक मनुष्य की जीभ का प्रिंट भी अद्वितीय होता है।

यह भी पढ़ें : जानें हार्मोन्स क्या होते हैं शरीर के कौन से अंग इन्हें स्रावित करते हैं तथा कौन स हार्मोन किस कार्य के लिए जिम्मेदार होता है?

उम्मीद है दोस्तो आपको ये लेख (Some Interesting Facts about Human Body in Hindi) पसंद आया होगा टिप्पणी कर अपने सुझाव अवश्य दें। अगर आप भविष्य में ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ते रहना चाहते हैं तो हमें सोशियल मीडिया में फॉलो करें तथा हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें एवं इस लेख को सोशियल मीडिया मंचों पर अपने मित्रों, सम्बन्धियों के साथ साझा करना न भूलें।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *