ई-वीजा की सुविधा देने वाले देश | Countries with e-visa facilities for Indians

आर्टिकल शेयर करें

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका जानकारी ज़ोन में जहाँ हम विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राजनीति, अर्थव्यवस्था, ऑनलाइन कमाई तथा यात्रा एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों से महत्वपूर्ण तथा रोचक जानकारी आप तक लेकर आते हैं। दोस्तो अगर आप शौक रखते हैं दुनियाँ घूमनें का तो ये लेख आपके लिए है। लेख के इस भाग में हम चर्चा करेंगे पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण 10 ऐसे देशों की जहाँ जाने के लिए आप ऑनलाइन वीसा के लिए आवेदन कर सकते है अर्थात ऐसे देश जो भारतीय पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। (Countries with e-visa facilities for Indians in Hindi)

आर्मेनिया (Armenia)

Armenia / Countries with e-visa facilities for Indians in Hindi
आर्मेनिया/ Countries with e-visa facilities for Indians in Hindi

आर्मेनिया यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी देश है। इसकी सीमाएं पूर्व में अज़रबैजान पश्चिम में तुर्की, उत्तर में जॉर्जिया तथा दक्षिण में ईरान से लगती हैं। आर्मेनिया का क्षेत्रफल 29,800 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या लगभग 29.7 लाख है तथा देश की अधिकांश आबादी ईसाई धर्म का पालन करती है। 1991 तक यह सोवियत संघ का हिस्सा था सोवियत संघ के टूटने के बाद आर्मेनिया विश्व मानचित्र में एक स्वतंत्र देश के रूप में सामने आया।

इसके अतिरिक्त इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है, अरब तथा फारस के मध्य में स्थित होने के कारण प्राचीनकाल से ही यहाँ अत्यधिक विदेशी प्रभाव पड़ा है, इस्लाम तथा ईसाइयत के कई युद्ध यहाँ लड़े गए हैं। आर्मेनिया में पर्यटन के मुख्य स्थलों की बात करें तो राजधानी Yerevan, Sevanavank Monastery, Dilijan national park, Lake Arpi, Noravank, Amberd Fortess, Tsaghkadzor, Ruins of Ancient Dvin आदि मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।

अज़रबैजान (Azerbaijan)

Azerbaijan
अज़रबैजान

अज़रबैजान काकेशस के पूर्व में स्थित एक गणराज्य है। यह भौगोलिक रूप से एशिया का भाग है। इसकी सीमाएं पश्चिम में आर्मेनिया उत्तर में जॉर्जिया तथा दक्षिण में ईरान से लगती हैं तथा पूर्वी भाग में कैस्पियन सागर स्थित है। अज़रबैजान भी 1991 से पूर्व सोवियत संघ का हिस्सा था। इस देश की अधिकांश आबादी मुस्लिम है इसके बावजूद अज़रबैजान एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। देश का कुल क्षेत्रफल लगभग 86,600 वर्ग किलोमीटर तथा आबादी तकरीबन 1 करोड़ है। यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थलों में राजधानी Baku, Absheron National Park, Garasu Volcano, Naftalan oil resort, Caspian Sea, Nabran, Sheki City , Yanar bulang आदि प्रमुख हैं।

न्यूज़ीलैंड (New Zealand)

New Zealand
न्यूज़ीलैंड

न्यूज़ीलैंड प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित एक खूबसूरत तथा विकसित देश है। यह देश दो बड़े (उत्तरी तथा दक्षिणी द्वीप) तथा कई अन्य द्वीपों से मिलकर बना है। देश चारों ओर से समुद्र से घिरा है जिसका कुल क्षेत्रफल 2,68,021 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या तकरीबन 42.42 लाख है। देश की 75 फीसदी आबादी उत्तरी द्वीप पर निवास करती है वहीं शेष आबादी दक्षिणी द्वीप पर।

यहाँ की शासन व्यवस्था की बात करें तो ब्रिटेन की तर्ज़ पर यहाँ भी संसदीय संवैधानिक राजतंत्र प्रणाली के अनुसार शासन किया जाता है। गौरतलब है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय न्यूजीलैंड की महारानी भी हैं। यहाँ के पर्यटन के मुख्य स्थलों में यहाँ के खूबसूरत समुद्र तट , Bay of Islands, Milford Sound, Auckland, Waiheke Island, Queenstown, Franz Josef Glacier, Geothermal Valley आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

कोलंबिया (Colombia)

Columbia
कोलंबिया

कोलंबिया दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर पश्चिम में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं पूर्व में वेनेजुएला उत्तर तथा पश्चिम में प्रशांत महासागर तथा दक्षिण में इक्वाडोर तथा पेरू से मिलती हैं। कोलंबिया का सबसे बड़ा शहर तथा राजधानी बगोटा है। देश का कुल क्षेत्रफल 11.41 लाख वर्ग किलोमीटर है जो विश्व का 26वां तथा दक्षिण अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा देश है।

यहाँ की जनसंख्या 446.5 लाख है जो कोलंबिया को जनसंख्या के लिहाज से विश्व का 29वां सबसे बड़ा देश बनाता है। देश की मुख्य भाषा स्पेनिश है। मेक्सिको तथा ब्राज़ील के बाद सर्वाधिक स्पेनिश बोलने वाले लोग कोलंबिया में निवास करते हैं। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों में यहाँ के खूबसूरत समुद्र तट, राजधानी Bogota, Cartegena, Medellin, Tyrona National Natural Park, The Lost City, Providencia Island, Cano Cristales आदि शामिल हैं।

जॉर्जिया (Georgia)

Georgia
जॉर्जिया

जॉर्जिया पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। यह सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक महत्व का देश है मध्यकाल में यहाँ शक्तिशाली जॉर्जियाई साम्राज्य स्थापित था जिसका प्रभाव कालांतर में तुर्की तथा पर्शिया के बढ़ते प्रभुत्व के कारण कम हो गया। तत्पश्चात जॉर्जिया रूस से संलग्न हो गया और 1991 तक यह देश सोवियत संघ का हिस्सा रहा।

सोवियत संघ के टूटने के बाद स्वतंत्रत राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र में इसका वर्तमान रूप है। इसकी सीमाएं उत्तर में रूस, पूर्व में अज़रबैजान, दक्षिण में तुर्की तथा आर्मेनिया से मिलती हैं, तथा इसके पश्चिम में काला सागर मौजूद है। जॉर्जिया का कुल क्षेत्रफल 69,700 वर्ग किलोमीटर तथा कुल जनसंख्या 44.74 लाख है। मुख्य पर्यटन के केंद्रों की बात करें तो राजधानी Tbilisi, Mtskheta, Vardzia, Uplisttsikhe, Katskhi pillar, Chiatura, Batumi, Omalo village, Singhnagi आदि शामिल हैं।

किर्गिस्तान (Kyrgyzstan)

Kyrgyzstan
किर्गिस्तान

किर्गिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक देश है। चारों ओर से पहाड़ियों तथा ज़मीन से घिरे इस देश का कुल क्षेत्रफल 1,99,900 वर्ग किलोमीटर है। इसकी सीमाएं पूर्व में चीन, पश्चिम में उज्बेकिस्तान उत्तर में कजाकिस्तान तथा दक्षिण में ताजिकिस्तान से मिलती हैं। 12वीं सदी में इस देश पर चंगेज खान ने आक्रमण किया तथा छह सदियों तक यह चीन का हिस्सा रहा। 18 वीं सदी में ये हिस्सा रूस के साथ मिल गया तथा बाद में सोवियत संघ का हिस्सा बना साल 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद से ये देश स्वतंत्र रूप में स्थापित हुआ।

यहाँ की कुल आबादी तकरीबन 53.56 लाख है जिनमें इस्लाम धर्म को मानने वाले बहुसंख्यक हैं। देश की आधिकारिक भाषा रूसी है तथा आम बोलचाल में किर्गिज भाषा का भी प्रयोग किया जाता है। पर्यटन के प्रमुख स्थानों में देश की राजधानी बिस्केक, Issyk Kul lake, Ala Archa National Park, Burana, Song Kul, Tash Rabat, Peak Lenin Base Camp, Karakol आदि शामिल हैं।

मलेशिया (Malaysia)

malaysia / Countries with e-visa facilities for Indians in Hindi
मलेशिया / Countries with e-visa facilities for Indians in Hindi

मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक समृद्ध देश है। दक्षिण चीन सागर इसे दो भागों में विभाजित करता है। मुख्य भूमि के पश्चिमी तट पर मलक्का जलडमरू तथा पूर्व में दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है जिसे पूर्वी मलेशिया के नाम से जाना जाता है। मलेशिया प्राचीनकाल में भारत तथा चीन के मध्य व्यापार का मुख्य केंद्र था। यूरोपयों ने भी इसका व्यापारिक बंदरगाह के तौर पर उपयोग किया तथा बाद में यह ब्रिटिश उपनिवेश बन गया। 1963 में मलाया, सिंगापुर तथा बोर्नियो मिलकर मलेशिया बन गए तथा 1965 में सिंगापुर अलग होकर स्वतंत्र हो गया।

वर्तमान मलेशिया का कुल क्षेत्रफल 3,29,845 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या 282.76 लाख है जिनमें मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। इसके अतिरिक्त यहाँ की आधिकारिक भाषा मलय तथा राष्ट्रीय धर्म इस्लाम है। मलेशिया के मुख्य दर्शनीय स्थलों में यहाँ की राजधानी कुआलालंपुर, Langkawi Island, Perhentian, Penang, Kinabatangan, Mt. Kinabalu, Pangkor Island, Mantanani, Melaka, George Town, Cameron Highland आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

दक्षिण कोरिया (South Korea)

South Korea
दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया पूर्वी एशिया का एक विकसित देश है जिसे शांत सुबह की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इसके पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान, तथा उत्तर में उत्तर कोरिया मौजूद है, गौरतलब है कि इसकी सीमा केवल उत्तर कोरिया से मिलती हैं। 1910 में जापान ने कोरियाई प्रायद्वीप को अधिग्रहित कर लिया तथा द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इस प्रायद्वीप को तत्कालीन दो महाशक्तियों अमेरिका तथा सोवियत संघ द्वारा दो भागों (उत्तर तथा दक्षिण कोरिया) में विभाजित कर दिया गया।

1948 में दोनों भाग स्वतंत्र देशों के रूप में उभरे। देश की राजधानी सियोल में स्थित है जो दुनियाँ का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र तथा वैश्विक शहर है। दक्षिण कोरिया के कुल क्षेत्रफल 1,00222 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या लगभग 5.16 करोड़ है। यहाँ के मुख्य दर्शनीय स्थलों में राजधानी सियोल, Jeju Island, The korian DMZ, Busan, Gyeongju, Pyeongchang county, Suwon, Seoraksan National Park, Boseong tea field, Gyeonghwa station, Bulguska temple , Halla Mountain आदि मुख्य हैं।

वियतनाम (Vietnam)

Vietnam / Countries with e-visa facilities for Indians in Hindi
वियतनाम

वियतनाम या वियतनाम समाजवादी गणराज्य दक्षिण पूर्वी एशिया का एक देश है। भौगोलिक स्थिति की बात करें तो इसके पश्चिम में लाओस तथा कंबोडिया उत्तर में चीन एवं पूर्व तथा दक्षिण में दक्षिण-चीन सागर स्थित है। 938 ई. में चीन से हुए एक युद्ध मे वियतनाम ने विजय हासिल करने के बाद खुद को चीन से स्वतंत्र घोषित कर दिया तथा भविष्य में यहाँ अनेक राजवंशों ने शासन किया।

19वीं सदी में वियतनाम को फ्रांस द्वारा अपना उपनिवेश बनाया गया। 20वीं सदी में वियतनाम राजनैतिक रूप से दो भागों में विभाजित हो गया तथा दोनों पक्षों के मध्य युद्ध हुआ जो 1974 में उत्तरी वियतनाम की विजय के साथ समाप्त हुआ।व देश की राजधानी हनोई तथा आधिकारिक भाषा वियतनामी है, कुल क्षेत्रफल 3,31,690 वर्ग किलोमीटर है तथा देश की कुल आबादी 861.17 लाख है। यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में Halong Bay, Ho Chi Min city, Hue, Phong Nha-ke Bang National park, My son , Sapa countryside, Hanoi, Nha Trang आदि मुख्य हैं।

सिंगापुर (Singapore)

Singapore / Countries with e-visa facilities for Indians in Hindi
सिंगापूर

हमारे दस देशों की सूची में अंतिम देश सिंगापूर है जो भारतीय नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा देता है। (Countries with e-visa facilities for Indians – in Hindi) सिंगापुर दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के मध्य में स्थित एक विकसित देश तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था का केंद्र है। यह प्राचीनकाल से ही विश्व के प्रमुख बंदरगाहों तथा व्यापारिक केंद्रों में से एक रहा है। आधुनिक सिंगापुर की स्थापना 1819 में सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने की जिन्हें ईस्ट इंडिया के तात्कालिक वायसराय द्वारा कंपनी का व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से सिंगापुर भेजा गया। सन 1965 में मलेशिया से अलग होकर यह स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उभरा।

क्षेत्रफल में यह देश मुम्बई से छोटा है जिसका कुल क्षेत्रफल 710 वर्ग किलोमीटर तथा कुल जनसंख्या 48.39 लाख है। देश की आधिकारिक भाषा मलय है जबकि अंग्रेजी प्रमुखता से बोली जाती है। पर्यटन के मुख्य केंद्रों में यहाँ के मुख्य संग्रहालय, जूलोजिकल गार्डन, साइंस सेंटर, चीनी तथा बौद्ध मंदिर, सिंगापुर संग्रहालय, यूनिवर्सल स्टूडियो, Marina Bay Sands , Botanic Gardens , Orchard Road , Singapore Flyer, Chinatown,  Merlion Park, Asian Civilisations Museum, Fort Canning Park आदि मुख्य हैं।

उम्मीद है दोस्तो आपको ये लेख (Countries with e-visa facilities for Indians – in Hindi) पसंद आया होगा टिप्पणी कर अपने सुझाव अवश्य दें। अगर आप भविष्य में ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ते रहना चाहते हैं तो हमें सोशियल मीडिया में फॉलो करें तथा हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें। तथा इस लेख को सोशियल मीडिया मंचों पर अपने मित्रों, सम्बन्धियों के साथ साझा करना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *