आपने कई बार ऑनलाइन अथवा ऑफ़लाइन शॉपिंग स्टोर से अपने लिए कपड़े खरीदे होंगे और गौर किया होगा कि, कुछ कपड़ों जैसे शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, स्वेटर्स, ब्लेज़र, जैकेट इत्यादि में उनके साइज़ के अनुसार अंग्रेजी वर्णमाला के अलग-अलग अक्षर या संकेत लिखे रहते हैं जिन्हें XS, S, M, L, XL, XXL या XXXL के रूप में दर्शाया जाता है।
क्या कभी आपके मन में यह विचार आया कि कपड़ों पर लगे स्टिकर में लिखे ये संकेत क्या हैं तथा कौन सा संकेत किस साइज़ के बारे में बताता है जैसे M साइज कितना होता है, L साइज कितना होता है या XL साइज कितना होता है आदि।
इस लेख में आगे विस्तार से समझेंगे आखिर कपड़ों में अलग-अलग साइज़ के लिए इस्तेमाल होने वाले संकेतों के क्या मायने हैं, XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL की फुल फॉर्म क्या है और कौन सा संकेत किस साइज़ के बारे में बताता है ताकि जब भी भविष्य में आप कपड़े खरीदने जाएं तो आपको विभिन्न साइजों के बारे में पहले से सही जानकारी हो।
अलग-अलग साइज़ की जरूरत
हमारे घर, आस-पड़ोस समेत पूरी दुनियाँ में अलग-अलग आयु वर्गों के लोग रहते हैं और अलग-अलग आयु होने के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक बनावट भी एक दूसरे से भिन्न होती है।
यह भी पढ़ें >> Business idea: नौकरी छोड़ इस पौधे की करें खेती, 20,000 रुपये लीटर से बिकता है इसका तेल
यहाँ तक कि, एक ही आयु वर्ग का होने के बाद भी लोगों के शरीर की बनावट भिन्न हो सकती है कोई व्यक्ति पतला होता है तो कोई मोटा इसके अलावा ऊँचाई भी प्रत्येक व्यक्ति की भिन्न-भिन्न होती है, इस कारण साइज़ के आधार पर अलग-अलग लोगों के कपड़ों की जरूरत भी अलग-अलग होती है और कंपनियाँ इस बात को ध्यान में रखते हुए ही कपड़े बनाती हैं।
XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL की फुल फॉर्म क्या है?
यहाँ तक आपने जाना कि, कपड़ों के स्टिकरों पर लिखे संकेत XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL क्या होते हैं और इनकी जरूरत क्यों हैं आइए अब इन संकेतों XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL की फुल फॉर्म समझते हैं, जिससे आपको भविष्य में यह पता करने में सहूलियत होगी कि कौन सा साइज़ आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा और किस साइज के कपड़े आपको छोटे या बड़े हो सकते हैं।
साइज़ का संकेत | संकेत की फुल फॉर्म |
---|---|
XS की फुल फॉर्म क्या है | XS की फुल फॉर्म एक्स्ट्रा स्मॉल (Extra Small) होती है |
S की फुल फॉर्म क्या है | S, स्मॉल (Small) साइज़ के लिए इस्तेमाल होता है |
M की फुल फॉर्म क्या है | M, मीडियम (Medium) साइज़ के लिए इस्तेमाल होता है |
L की फुल फॉर्म क्या है | L, लार्ज (Large) या बड़े साइज के लिए इस्तेमाल होता है |
XL की फुल फॉर्म क्या है | XL का प्रयोग एक्स्ट्रा लार्ज (Extra Large) साइज के लिए होता है |
XXL की फुल फॉर्म क्या है | XXL की फुल फॉर्म डबल एक्स्ट्रा लार्ज (Double Extra Large) होता है |
XXXL की फुल फॉर्म क्या है | XXXL कपड़ों में सबसे बड़ा साइज़ है, जिसका मतलब ट्रिपल एक्स्ट्रा लार्ज (Triple Extra Large) होता है |
कपड़ों के लिए साइज़ चार्ट कैसे बनाया जाता हैं?
हम इस लेख में कपड़ों के अलग-अलग साइज़ के लिए इस्तेमाल होने वाले संकेतों जैसे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL के बारे में चर्चा कर रहे हैं, लेकिन आपने ध्यान दिया होगा कि ये संकेत सिर्फ उन्हीं कपड़ों पर मौजूद होते हैं जिन्हें शरीर के ऊपरी हिस्से में पहना जाता है जैसे शर्ट्स, टी-शर्ट्स, स्वेटर, जैकेट्स, हुडी, ब्लेज़र टॉप्स, ब्लाउज़ इत्यादि इसके विपरीत पैंट, स्कर्ट, जीन्स तथा निचले हिस्से में पहने जाने वाले अन्य कपड़ों की माप सेंटीमीटर या इंच में होती है।
यह भी पढ़ें
आपको बता दें ऊपरी शरीर के कपड़ों के लिए आकार का निर्धारण छाती का माप, कंधे का माप, कॉलर या गले की माप और आस्तीन की लंबाई के आधार पर होता है, जबकि शरीर के निचले हिस्से में पहने जाने वाले कपड़ों के लिए आकार का निर्धारण मुख्य रूप से कमर की माप तथा लंबाई के अनुसार किया जाता है, इसलिए इसे लंबाई की यूनिट जैसे सेंटीमीटर या इंच जैसे 24, 26, 28, 30, 32, 34, 36, 38 आदि के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।
ऊपरी कपड़ों की बात करें तो भले ही ये संकेत महिलाओं एवं पुरुषों दोनों के कपड़ों में एक जैसे दिखाई देते हों किन्तु दोनों के कपड़ों में साइज़ का निर्धारण करने के लिए अलग-अलग मापदंडों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके बारे में हमनें नीचे टेबल के माध्यम से समझाया है।
पुरुषों के लिए कपड़ो का साइज़ (XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL) चार्ट
जैसा कि, हमनें ऊपर बताया महिलाओं एवं पुरुषों के लिए साइज चार्ट अलग-अलग होते हैं, क्योंकि दोनों के शारीरिक संरचना और आकार में भिन्नता होती है। हालांकि, साइज XS, S, M, L, XL, XXL, और XXXL का उपयोग दोनों के लिए किया जाता है, लेकिन इनके माप और अनुपात अलग होते हैं।
गौरतलब है कि, विभिन्न ब्रांडों और देशों के अनुसार साइज चार्ट में अंतर हो सकता है, लेकिन सामान्यतः निम्नलिखित चार्ट का उपयोग पुरुषों द्वारा कपड़ों के साइज़ का निर्धारण करने में किया जाता है
साइज | छाती का माप (इंच में) | कमर का माप (इंच में) | कंधे का माप (इंच में) | आस्तीन की लंबाई (इंच में) |
---|---|---|---|---|
XS | 32-34 | 26-28 | 16-17 | 31-32 |
S | 35-37 | 29-31 | 17-18 | 32-33 |
M | 38-40 | 32-34 | 18-19 | 33-34 |
L | 41-43 | 35-37 | 18-20 | 34-35 |
XL | 44-46 | 38-40 | 20-21 | 35-36 |
XXL | 47-49 | 41-43 | 21-22 | 36-37 |
XXXL | 50-52 | 44-46 | 22-23 | 37-38 |
महिलाओं के लिए कपड़ो का साइज़ (XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL) चार्ट
गौरतलब है कि, कपड़ों के अलग-अलग ब्रांड्स के अनुसार साइज चार्ट में अंतर हो सकता है, लेकिन सामान्यतः निम्नलिखित चार्ट का उपयोग महिलाओं द्वारा कपड़ों के साइज़ का निर्धारण करने में किया जाता है
साइज | छाती का माप (इंच में) | कमर का माप (इंच में) | हिप का माप (इंच में) | आस्तीन की लंबाई (इंच में) |
---|---|---|---|---|
XS | 30-32 | 24-26 | 34-36 | 29-30 |
S | 33-35 | 27-29 | 37-39 | 30-31 |
M | 36-38 | 30-32 | 40-42 | 31-32 |
L | 39-41 | 33-35 | 43-45 | 32-33 |
XL | 42-44 | 36-38 | 46-48 | 33-34 |
XXL | 45-47 | 39-41 | 49-51 | 34-35 |
XXXL | 48-50 | 42-44 | 52-54 | 35-36 |
आइए अब महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए प्रत्येक साइज का विवरण अधिक वर्णनात्मक तरीके से देखने का प्रयास करते हैं, जो माप के साथ-साथ उनकी विशेषताओं और उपयोग के आधार पर है।
XS साइज़ कितना होता है
XS यानि एक्स्ट्रा स्मॉल साइज उन लोगों के लिए होता है, जिनका शारीरिक ढांचा पतला और फिट होता है। पुरुषों में यह साइज आमतौर पर छोटे बच्चों, किशोरों या छोटे कद के वयस्कों के लिए उपयुक्त होता है, जबकि महिलाओं में जिनका शारीरिक ढांचा पतला हो तथा जिन्हें स्लिम-फिट कपड़े पसंद हों उनके लिए उपयुक्त होता है।
S साइज़ कितना होता है
S का मतलब स्मॉल साइज से है यह उन पुरुषों के लिए परफेक्ट साइज़ है, जिनका शरीर पतला लेकिन थोड़ा मांसल होता है, स्वस्थ शरीर वाले किशोरों के लिए यह साइज़ उपयुक्त हो सकता है, जबकि महिलाओं में यह साइज उनके लिए उपयुक्त है जो स्टाइलिश और फिटेड कपड़े पहनना पसंद करती हैं।
M साइज़ कितना होता है
M साइज़ का अर्थ मीडियम साइज़ है, जिनका शरीर सामान्य रूप से मांसल और स्वस्थ होता है। यह साइज अधिकांश वयस्क पुरुषों के लिए सही होता है। महिलाओं की स्थिति में जिनका शरीर सामान्य रूप से घुमावदार और फिट होता है उनके लिए मीडियम साइज सही होता है, यह साइज़ आरामदायक और स्टाइलिश दोनों होता है।
L साइज़ कितना होता है
L यानी लार्ज साइज़, यह उन पुरुषों के लिए उपयुक्त है जिनका शरीर बड़ा और मांसल होता है वहीं महिलाओं की स्थिति में जिनका शरीर सामान्य से थोड़ा बड़ा होता है। लार्ज साइज ढीले और आरामदायक कपड़े पसंद करने वाले लोगों के लिए परफेक्ट साइज़ है।
XL साइज़ कितना होता है
XL यानी एक्स्ट्रा लार्ज साइज़ जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है एक्स्ट्रा लार्ज साइज उन पुरुषों के लिए है जिनका शरीर काफी बड़ा और मांसल होता है, महिलाओं की स्थिति में उन महिलाओं के लिए है जिनका शरीर बड़ा और घुमावदार होता है या जो बहुत ढीले कपड़े पहनना पसंद करती हैं।
XXL साइज़ कितना होता है
XXL या डबल एक्स्ट्रा लार्ज साइज उन पुरुषों और महिलाओं के लिए उपयुक्त होता है, जिनका शरीर सामान्य से बहुत बड़ा और चौड़ा होता है तथा जिन्हें ढीले और आरामदायक कपड़े पसंद होते हैं।
XXXL साइज़ कितना होता है
XXXL या ट्रिपल एक्स्ट्रा लार्ज साइज़ कपड़ों में उपलब्ध सबसे बड़ा साइज़ है जो उन लोगों के लिए होता है जो अत्यधिक मोटापे से ग्रसित होते हैं या जिनका शरीर बहुत बड़ा और चौड़ा होता है।
सार-संक्षेप
इस लेख के माध्यम से हमनें आज कपड़ों के अलग-अलग साइज़ क्या होते हैं, इन साइजों XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL की फुल फॉर्म क्या होती है तथा महिलाओं एवं पुरुषों की स्थिति में इन साइजों का निर्धारण किस प्रकार किया जाता है इस विषय में विस्तार से समझाया है ताकि अगली बार जब आप कपड़े खरीदने जाएं तो आपको साइज़ को लेकर कोई संदेह ना रहे।