सोने-चांदी की कीमतों में आज जोरदार तेजी, यहाँ चैक करें आज के ताज़ा भाव

अगर आप अपने निजी इस्तेमाल या निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपको परेशान कर सकती है। आज गुरुवार को बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में शानदार उछाल देखने को मिला।

वायदा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों धातुओं के दाम में आधे फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और कमोडिटी एक्सचेंज (COMEX) पर सोने और चांदी के दामों में मजबूती देखी गई। आज सोने-चांदी की कीमतों में खासा उछाल देखने को मिला है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम 411 रुपए बढ़कर 76,285 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले यह कीमत 75,874 रुपए थी।

चांदी की कीमत भी 389 रुपए की वृद्धि के साथ 87,900 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। एक दिन पहले इसका मूल्य 87,511 रुपए प्रति किलोग्राम था। उल्लेखनीय है कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ था।

मिस्ड कॉल से जानें सोने-चांदी का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA, केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। इसलिए यदि आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो आप यह सिर्फ एक मिस्ड कॉल के जरिये भी पता कर सकते हैं।

ऐसा करने के लिए आपको अपने मोबाइल से 8955664433 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए आपको सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स प्राप्त हो जाते हैं। मिस्ड कॉल के अलावा गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी विजिट कर सकते हैं।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें खास खयाल

सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें
सोना खरीदते वक्त ध्यान रखें हमेशा BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही लें। यह 6 अंकों के हॉलमार्क कोड के साथ आता है, जिसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है। यह अल्फान्यूमेरिक फॉर्मेट में होता है, जैसे AZ4524। इस नंबर से सोने की शुद्धता और कैरेट का पता लगाया जा सकता है।

सोने की कीमत की जांच करें
सोना खरीदने से पहले उसके वजन और कीमत को विश्वसनीय स्रोतों (जैसे IBJA वेबसाइट) से क्रॉस चेक करना जरूरी है। सोने के दाम उसकी शुद्धता के आधार पर अलग-अलग होते हैं, जैसे 24 कैरेट, 22 कैरेट, और 18 कैरेट। ध्यान रखें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनते क्योंकि यह बेहद नरम होता है।

कैश पेमेंट से बचें, बिल जरूर लें
सोना खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान जैसे UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड का इस्तेमाल करें। इससे लेन-देन सुरक्षित रहता है। कैश पेमेंट करने से बचें और खरीदारी का बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन सोना मंगवा रहे हैं, तो पैकेजिंग और उत्पाद को ध्यान से जांचें।

भारत के 7 प्रमुख महानगर शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,160 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,610 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,010 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,460 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,010 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,460 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,010 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,460 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,780 रुपए है।
  • लखनऊ : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,160 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,860 रुपये है।
  • इंदौर : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,950 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,650 रुपये है।
  • जयपुर : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,900 रुपये है।
  • कानपुर : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,160 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,860 रुपये है।
  • मेरठ : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,160 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,860 रुपये है।
Subscribe
Notify of
0 कमेंट्स
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments