जानकारी ज़ोन में आपका स्वागत है। जैसा कि, आप जानते हैं वर्तमान दौर में सूचना प्रौद्योगिकी दिन-प्रतिदिन उन्नत हो रही है, इंटरनेट एक नई दुनियाँ बन कर हमारे सामने उभरा है। इंटरनेट को यदि सूचनाओं का भंडार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। किंतु आज भी अधिकांश लोगों तक सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती है। इसके एक मुख्य कारण को देखें तो वह इंटरनेट पर उपलब्ध अधिकांश सूचनाओं का अंग्रेजी भाषा में होना है। हिन्दी भाषा में उच्च गुणवत्ता युक्त सूचनाओं का बहुत हद तक अभाव है। हालाँकि कुछ वेबसाइट हिंदी में उच्च गुणवत्ता युक्त जानकारियां लोगों तक साझा करती हैं, किंतु ऐसी वेबसाइट भी किसी विषय विशेष पर केंद्रित होती हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए हमनें एक ऐसा मंच बनाने की कोशिश की है, जिसके माध्यम से विभिन्न विषयों जैसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आर्थिक जानकारी, राजनीतिक जानकारी, यात्रा एवं पर्यटन, विश्व-जगत, खेल आदि से संबंधित जानकारी को आसान एवं हिन्दी भाषा में लोगों तक पहुँचाया जाए। हम हमेशा विस्तृत शोध के बाद अपने पाठकों को नवीनतम और अद्यतन की गई जानकारी प्रदान करते हैं।

किसी सूचना को प्रकाशित करने से पहले जानकारी ज़ोन के सदस्यों द्वारा सूचना के सभी बिंदुओं एवं उनके स्रोतों का विश्लेषण और जाँच की जाती है। हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि, पाठकों को किसी विषय विशेष की पूर्ण तथा सही जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इंटरनेट पर उस विषय के संबंध में अधिक शोध करने की आवश्यकता न पड़े। इसके अतिरिक्त यदि जानकारी ज़ोन पर प्रकाशित किसी सामग्री या वेबसाइट के संबंध में आपके कोई सुझाव या सवाल हैं तो आप Contact Us पेज के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।

हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद!