आगमन पर वीजा की सुविधा देने वाले देश | 10 Countries Offering Visa on arrival

आर्टिकल शेयर करें

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका जानकारी ज़ोन में जहाँ हम विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राजनीति, अर्थव्यवस्था, ऑनलाइन कमाई तथा यात्रा एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों से महत्वपूर्ण तथा रोचक जानकारी आप तक लेकर आते हैं। दोस्तो अगर आप शौक रखते हैं दुनियाँ घूमनें का तो ये लेख आपके लिए है। लेख के इस भाग में हम चर्चा करेंगे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण 10 ऐसे देशों की जो भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल (10 Countries Offering Visa on arrival) की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। गौरतलब है कि वीजा ऑन अराइवल में आपको  किसी देश में प्रस्थान से पूर्व वीजा लेने की आवश्यकता नहीं होती बल्कि आप उस देश में पहुँचने के बाद वीजा ले सकते हैं। 

फ़िजी (Fiji)

Fiji | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens
फिजी | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens

फिजी या फिजी द्वीप समूह गणराज्य दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है जो न्यूज़ीलैंड के उत्तरी द्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 18,274 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या लगभग 10 लाख के करीब है। 1970 तक फिजी ब्रिटिश उपनिवेश था जिसे 1970 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई। प्रचुर मात्रा में वन, खनिज तथा जलीय स्रोतों के कारण यह प्रशांत महासागर के द्वीपों में सबसे समृद्ध है। पर्यटन तथा चीनी निर्यात यहाँ के विदेशी मुद्रा भंडार के प्रमुझ स्रोत हैं। यहाँ के मुख्य दर्शनीय स्थलों में Fiji Museum, Colo-I-Suva Forest Park, Suva Municipal Market , Sri Siva Subramaniya Swami Temple, Sigatoka sand dunes, Tavuni Hill forest, Musket Cova Marina, Tavoro Waterfall, Snake God cave आदि मुख्य हैं।

म्यांमार (Myanmar)

Myanmar  | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens
म्यांमार | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens

म्यांमार जिसे पहले बर्मा के नाम से जाना जाता था दक्षिण एशिया तथा भारत का एक पड़ोसी देश है। इसके पश्चिम में भारत, बांग्लादेश उत्तर में चीन, दक्षिण-पूर्व में थाईलैंड स्थित है। इसके अतिरिक्त दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिम में क्रमशः अंडमान सागर तथा बंगाल की खाड़ी मौजूद है। म्यामांर भारत तथा चीन के मध्य दीवार का कार्य करता है। देश का कुल क्षेत्रफल 6,76,578 वर्ग किलोमीटर तथा आबादी 481.36 लाख है जिनमें बौद्ध धर्म के लोग बहुसंख्यक हैं। यहाँ की अधकारिक भाषा बर्मी है। यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थलों में देश का सबसे बडा शहर यांगून (रंगून), Bagan Temple, Mount Popa, Lnle Lake, Shwenandaw kyaung Monastery, Mahamuni Pagoda, Shwedagon Pagoda आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

इंडोनेशिया (Indonesia)

Indonesia
इंडोनेशिया

इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया का एक विशाल देश है। यह 1,67,508 द्वीपों से मिलकर बना हुआ है जिसका कुल क्षेत्रफल 19,19,440 वर्ग किलोमीटर है। इंडोनेशिया की आबादी लगभग 40 करोड़ है जो इसे जनसंख्या के लिहाज से दुनियाँ का चौथा सबसे बड़ा देश बनाती है इसके अतिरिक्त यह दुनियाँ का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश भी है। चूँकि प्राचीन काल मे यहाँ हिन्दू राजाओं का शासन था अतः इस देश में हिन्दू संस्कृति अभी भी जीवित है इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ पवित्र कुरान को संस्कृत भाषा मे पढ़ा अथवा पढ़ाया जाता है।

इसके अतिरिक्त इंडोनेशिया हिन्दू मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। अन्य महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों में राजधानी बाली, Raja Ampat Islands, Tanjung Putting National Park, Flores Island, Torajaland, Bromo Tengger semeru National park, komodo national park, Yogyakarta, Lombok आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

जॉर्डन (Jordan)

Jorden
जॉर्डन

जॉर्डन या हेशेमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक अरब देश है इसके उत्तर में सीरिया, पूर्व में इराक दक्षिण-पूर्व में सऊदी अरब तथा पश्चिम में इजराइल स्थित है। जॉर्डन का कुल क्षेत्रफल 12,300 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या लगभग 63.5 लाख है। देश की राजधानी तथा मुख्य शहर अम्मान तथा यहाँ की आधिकारिक भाषा अरबी है। दर्शनीय स्थलों की बात करें तो पेट्रा जो एक यूनेस्को विश्व धरोहर है, Amman, Jerash, Dead sea, Aqaba, Mujib Nature Reserve, Dana Nature Reserve, Madaba, Irbid, Zarqa आदि प्रमुख हैं।

जमैका (Jamaica)

Jamaica  | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens
जमैका | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens

जमैका ग्रेटर एंटीलीज पर स्थित एक द्वीपीय देश है। चारों ओर से कैरिबियन सागर से घिरे इस द्वीप के उत्तर में क्यूबा तथा पूर्व में हैती है। देश का कुल क्षेत्रफल 11,100 वर्ग किलोमीटर तथा आबादी तकरीबन 28.3 लाख है। यह एक ब्रिटिश उपनिवेश था जिसे 1962 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई। यहाँ शासन संसदीय लोकतंत्र तथा संवैधानिक राजशाही के अनुसार किया जाता है अर्थात यहाँ की मुखिया ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं।

इसके अतिरिक्त जमैका एथिलीट पॉवर हाउस के रूप में भी जाना जाने लगा है यहाँ के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में उसेन बोल्ट, पावेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी इस देश मे बहुत कुछ है प्रमुख दर्शनीय स्थलों में यहाँ के खूबसूरत समुद्र तट, Kingston, Dunn River fall, Blue and John Crow Mountains National Park , Port Antonio, Rose hall Great house, Black river safari, Falmouth आदि मुख्य हैं।

कुक आईलैन्ड (Cook Island)

Cook Island  | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens
कुक द्वीप समूह | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens

कुक द्वीप समूह दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह 14 छोटे छोटे द्वीपों से मिलकर बना है जिनका कुल क्षेत्रफल 240 वर्ग किलोमीटर है। यह न्यूजीलैंड का एक मुक्त संघ है अर्थात यहाँ के लोग न्यूज़ीलैंड का ही पासपोर्ट इस्तेमाल करते हैं हाँलाकि इस देश की अपनी सरकार, मुद्रा तथा न्याय व्यवस्था है। यहाँ की सरकार भी न्यूज़ीलैंड की तरह संवैधानिक राजशाही के अनुसार चलती हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय यहाँ की महारानी हैं।

देश की कुल जनसंख्या लगभग 18,000 है जिनमें 83 फीसदी यहाँ की मूल माओरी जाती के लोग निवास करते हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी तथा मओरी हैं किन्तु अंग्रेजी प्रमुखता से बोली जाती है। दर्शनीय स्थलों में खूबसूरत समुद्र तट , Maire Nui Gardens, Avarua,  Mount Maungapu, Arutanga, Arorangi आदि शामिल हैं।

बोलीविया (Bolivia)

Bolivia  | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens
बोलिविया

बोलिविया (बोलीविया बहुराष्ट्रीय देश) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक स्थलरुद्ध देश अर्थात चारों ओर से भू भाग से घिरा देश है। 10,98,581 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ बोलिविया पूर्व में ब्राज़ील, पश्चिम में चिले और पेरू एवं दक्षिण में अर्जेन्टीना से सीमा साझा करता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से ये देश दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का पाँचवा सबसे बड़ा देश है।

देश की आबादी तकरीबन एक करोड़ है, जिनमें विभिन्न जातियों इंडियन, यूरोपियन, ऐशियाई तथा अफ्रीकी मूल के लोग शामिल हैं। पूर्व में यह स्पेन का एक उपनिवेश था जिसे आधिकारिक तौर पर 1847 में स्वाधीनता प्राप्त हुई। यहाँ के पर्यटन के मुख्य आकर्षणों में Salar de Uyuni, Uyuni’s National park, Train Cemetery, Sucre, La glorieta castle, Lake Titicaca, Illimani, Death road, Villa Tunari आदि शामिल हैं।

नाइजीरिया (Nigeria)

Nigeria
नाइजीरिया

नाइजीरिया पश्चिम अफ्रीका का एक देश है जिसका आधिकारिक नाम नाइजीरिया संघीय गणराज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 9,23,768 वर्ग किलोमीटर तथा आबादी 18.5 करोड़ है, जो इसे दुनियाँ की सातवीं तथा पूरे अफ्रीका महाद्वीप में सबसे अधिक आबादी वाला देश बनाता है। इसके अतिरिक्त नाइजीरिया अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है यहाँ के निर्यात में पेट्रोलियम पदार्थ मुख्य हैं। मुख्य पर्यटन स्थलों की बात करें तो Olumo rock, Yankari Game Reserve, Lekki conservation center, Zuma rock, Agodi Garden, Kajuru castle, Nike art gallery, Oniru beach, आदि शामिल हैं।

क़तर (Qatar)

Qatar
क़तर

क़तर मध्य एशिया में स्थित एक देश है। इसके दक्षिण में सऊदी अरब तथा बाकी तीनों ओर से फारस की खाड़ी मौजूद है। क़तर का कुल क्षेत्रफल 11,437 वर्ग किलोमीटर तथा कुल आबादी तकरीबन 16.5 लाख है। देश का राष्ट्रीय धर्म इस्लाम है तथा यहाँ की लगभग 67 फीसदी आबादी मुस्लिम है इसके अतिरिक्त 13 फीसद हिन्दू , 13 फीसदी ईसाई तथा बाकी कुछ अन्य धर्म के लोग हैं। क़तर कच्चे तेल तथा प्राकृतिक गैस के भंडार से परिपूर्ण हैं देश के कुल निर्यात में 85 फीसदी हिस्सा पेट्रोलियम उत्पादों का ही है। इसके अतिरिक्त कतर का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद में दुनियाँ मे पहला स्थान है। यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में Katara mosque, The Doha Desert, al Zubarah fortress, al Jassasiya carvings, al Wakra museum, Doha fort the museum of Islamic art आदि शामिल है।

कैमरून (Cameroon)

Camron  | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens
कैमरून | 10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens

कैमरून पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। यहाँ की सांस्कृतिक तथा भौगोलिक विविधताओं के कारण इसे छोटा अफ्रीका भी कहा जाता है। देश का कुल क्षेत्रफल 4,75,440 वर्ग किलोमीटर तथा आबादी करीब 265.5 लाख है। कैमरून में कपास, कॉफी, तिलहन आदि की खेती सर्वाधिक मात्रा में की जाती है इसके अतिरिक्त यहाँ कच्चे तेल तथा खनिजों के विशाल भंडार भी हैं। देश की राजधानी योण्डे तथा राज भाषाएं अंग्रेजी तथा फ्रेंच हैं। यहाँ के मुख्य दार्शनिक स्थलों में Yaounde, Limbe, Douala, Waza National Park, Founbam, Kribi , Korup National Park, Dja Faunal Reserve आदि शामिल हैं।

उम्मीद है दोस्तो आपको ये लेख (10 Countries Offering Visa on arrival to Indian Citizens) पसंद आया होगा टिप्पणी कर अपने सुझाव अवश्य दें। अगर आप भविष्य में ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ते रहना चाहते हैं तो हमें सोशियल मीडिया में फॉलो करें तथा हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें। तथा इस लेख को सोशियल मीडिया मंचों पर अपने मित्रों, सम्बन्धियों के साथ साझा करना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *